Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: क्रेशर प्लांट में मशीन का भारी हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 07/09/2026 01:19:30 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:19:30 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान मशीन का भारी हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा।

विस्तार

हरियाणा: मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान मशीन का भारी हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मशीन के हिस्से की चपेट में आने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

हादसे में खबर लिखे जाने तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां निवासी लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी मजदूर क्रेशर प्लांट में काम कर रहे थे और डस्ट हटाने के दौरान मशीन का भारी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसके बाद मजदूर उसके मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। बचाव टीमों ने मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सीओ चुनार मो. फहीम के अनुसार, हादसे के समय क्रेशर प्लांट का मालिक या कोई अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृत मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्रेशर प्लांट में सुरक्षा मानकों की जांच कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Featured News