-
☰
बिहार: आस्था समिति की पहल, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में आस्था सेवा समिति द्वारा एक प्रेरणादायक पहल करते हुए तीन जोड़ी गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया।
विस्तार
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में आस्था सेवा समिति द्वारा एक प्रेरणादायक पहल करते हुए तीन जोड़ी गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया। यह आयोजन सामाजिक सहयोग, सेवा भावना और पारंपरिक संस्कारों का सुंदर संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने की, जबकि मंच का संचालन मनु पांडेय ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
इस सामूहिक विवाह में बुलेट के साथ हेवंती, मिथलेश के साथ रोशनी तथा अरुण के साथ प्रतिमा ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की विवाह की सभी रस्में पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गईं आस्था सेवा समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। आपको बता दें कि 2018 से अब शादी 51 हो गई है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की खुले दिल से प्रशंसा की यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और मानवता की मिसाल भी पेश कर गया।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर