-
☰
छत्तीसगढ़: 9 नई 108 एम्बुलेंस सेवा होगी शुरू, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था हुई मजबूत
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस जिले एवं विकासखंड स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं। एडवांस एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट से लैस। इन नवीन एम्बुलेंसों में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) दोनों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। प्रत्येक एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा की समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मरीज को घटनास्थल पर ही त्वरित उपचार मिल सके एवं उच्च संस्थाओं में समय पर संदर्भन हो सके।शासन ने 108 सेवा के लिए स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की है। शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन नई एम्बुलेंसों के जुड़ने से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक प्रभावी होंगी। इस अवसर पर पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री शशीकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री देव गुप्ता, श्री रितेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप नामदेव, अस्पताल सलाहकार श्री नीलेश गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आज ‘‘रक्तदान महादान‘‘ शिविर का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में संचारी रोग नियंत्रण रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा: लक्षित सरीन ने एडीसी का पदभार संभाला, जनसेवा और पारदर्शिता पर दिया जोर
हरियाणा: हिमांशु चौहान ने नगराधीश का पदभार संभाला, शहर विकास और जनसेवा को दी प्राथमिकता
हरियाणा: जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं और फसल खरीद प्रबंधों पर दिया जोर