-
☰
हरियाणा: लक्षित सरीन ने एडीसी का पदभार संभाला, जनसेवा और पारदर्शिता पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी नवगठित हांसी जिला के नवनियुक्त एडीसी लक्षित सरीन ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी नवगठित हांसी जिला के नवनियुक्त एडीसी लक्षित सरीन ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। लक्षित सरीन 2021बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे अतिरिक्त उपायुक्त सोनीपत, अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा, एसडीएम कालका, एसडीएम अंबाला कैंट में सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत एडीसी ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा सभी को तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जन समस्याओं के प्रभावी निवारण हेतु विशेष ध्यान दिया जाएगा। एडीसी ने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक और अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आज ‘‘रक्तदान महादान‘‘ शिविर का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में संचारी रोग नियंत्रण रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा: हिमांशु चौहान ने नगराधीश का पदभार संभाला, शहर विकास और जनसेवा को दी प्राथमिकता
हरियाणा: जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं और फसल खरीद प्रबंधों पर दिया जोर