Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: हनुमान-जयंती और अंबेडकर जयंती के लिए शांति समिति बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suresh Chand Sharma , Date: 01/04/2026 01:31:34 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Suresh Chand Sharma ,
  • Date:
  • 01/04/2026 01:31:34 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना प्रांगण में हनुमान जयंती एवं अंबेडकर जयंती के पावन अवसर को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना प्रांगण में हनुमान जयंती एवं अंबेडकर जयंती के पावन अवसर को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी हनुमान जयंती पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी द्वारा सभी से अपील की गई कि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के विशेष इंतजामों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे।