Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जींद में लेबर कोड के खिलाफ मजदूर संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 01/04/2026 03:40:17 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 01/04/2026 03:40:17 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: 1 अप्रैल2026 चार लेबर कोडस के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस/ काला दिवस के मौके पर जिला जींद में संयुक्त विरोध धरना दिया गया। मासा MASA के घटक संगठन जन संघर्ष मंच हरियाणा,मनरेगा मजदूर यूनियन,निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के साथ  साथ CITU से जुड़े मजदूर संगठनों तथा सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े तमाम संगठनों ने इसमें शिरकत की।

विस्तार

हरियाणा: 1 अप्रैल2026 चार लेबर कोडस के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस/ काला दिवस के मौके पर जिला जींद में संयुक्त विरोध धरना दिया गया। मासा MASA के घटक संगठन जन संघर्ष मंच हरियाणा,मनरेगा मजदूर यूनियन,निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के साथ  साथ CITU से जुड़े मजदूर संगठनों तथा सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े तमाम संगठनों ने इसमें शिरकत की। चार मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करने की पुर जोर मांग की गई तथा सरकार के तमाम मजदूर विरोधी नियम कानूनों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन गठित करने का आह्वान किया गया। मासा ( मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान) की तरफ से जन संघर्ष मंच हरियाणा के जिला जींद संयोजक साथी सतबीर के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया।