-
☰
उत्तर प्रदेश: माँ शाकम्भरी देवी मेला 19 मार्च से शुरू, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिद्धपीठ माँ श्री शाकम्भरी देवी मेला के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिद्धपीठ माँ श्री शाकम्भरी देवी मेला के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। यह मेला 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, प्रकाश और पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पार्किंग स्थलों को पहले से चिन्हित करने, वहां प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा पीए सिस्टम लगाने और तैनात कार्मिकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भंडारों में स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त डस्टबिन लगाने, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने, रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध कराने तथा स्थायी और अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए। विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पालन करने और ढीले तार न रहने की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में डी एफ ओ और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी भी जताई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह, शाकम्भरी देवी मंदिर के प्रबंधक अतुल्य राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग