-
☰
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन, प्रथम चरण 1 मई से शुरू
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य राज्य में 1 मई से 30 मई तक किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में रविवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य राज्य में 1 मई से 30 मई तक किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में रविवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण में ट्रेनर द्वारा जनगणना की रूपरेखा, कानूनी प्रावधान, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।