-
☰
हरियाणा: जींद में हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारी यूनियन का 36वां द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कर्मचारी यूनियन का 36वा द्विवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन एडहॉक कमेटी की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास धर्मशाला सफीदों रोड जींद में सम्पन्न हुआ। जिसमें स
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कर्मचारी यूनियन का 36वा द्विवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन एडहॉक कमेटी की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास धर्मशाला सफीदों रोड जींद में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से श्री विजेंद्र सिंह बराड़ को राज्य प्रधान, हिसार से श्री राज कुमार माहला को वरिष्ठ उप प्रधान, श्री राजेश सिरोही को महासचिव, श्री विजेंद्र भाटिया को राज्य मुख्य संगठक, श्री मंजीत धनिया को अतिरिक्त राज्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। श्री हंसराज ग्रोवर को सर्कल सचिव ऑपरेशन हिसार व श्री भूप सिंह इंदौर को ऑर्गेनाइज सर्कल सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। हिसार से सभी पदाधिकारी व मैंम्ररान ने चुनाव में शिरकत की। चुनाव सम्मेलन में राज्य स्तर पर यह है प्रस्ताव पास किया गया कि सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व यूनियन भविष्य में काम करती रहेगी। विशेषकर आरक्षण , बैकलॉग और अनूसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी इन सभी पदाधिकारी को आगामी दो वर्षों के लिए पदों पर चुना गया। चुनाव सम्मेलन अधिकारी सुनील छाछिया ने प्रदेश के आए सभी कर्मचारियों का चुनाव को अनुशासन व शांतिप्रिय संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया। जारीकर्ता