Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 17/03/2026 12:53:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:53:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मंगलवार को अलसुबह ही गोलियां तड़तड़ाईं हैं। हौसला बुलंद अपराधियों ने शहर के बरगदवा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मंगलवार को अलसुबह ही गोलियां तड़तड़ाईं हैं। हौसला बुलंद अपराधियों ने शहर के बरगदवा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को घर से महज 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। राजकुमार अगले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी भी कर रहे थे। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आला अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हमलावरों ने उन पर बाद में चाकू से भी हमला किया और उनके मरने का इंतजार भी करते रहे।

बगीचे में घात लगाकर बैठे थे हमलावर जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान (45) प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े थे और सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय थे। वे चौहान समाज के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वे घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वे घर से थोड़ी दूर स्थित एक बगीचे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सीधे उनके सिर और सीने में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। परिजनों में कोहराम, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी आसपास के लोगों ने राजकुमार चौहान को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पाकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और अन्य पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुरानी रंजिश या व्यापारिक विवाद? पुलिस इस हत्याकांड को प्रॉपर्टी विवाद और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। चूंकि राजकुमार चौहान चौहान समाज के बड़े नेता थे, इसलिए पुलिस राजनीतिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्हें राजकुमार के आने-जाने के समय की सटीक जानकारी थी। जल्द खुलासे का दावा एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, शहर के बीचोबीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Related News

छत्तीसगढ़: गर्मी से पहले अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पूर्वाभ्यास, डॉक्टर और स्टाफ को दी गई जागरूकता ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया

छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन, प्रथम चरण 1 मई से शुरू

छत्तीसगढ़:  पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय में ‘शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

हरियाणा: प्रा. डॉ. सागर जाधव ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर 1 लाख रुपये दान किए


Featured News