-
☰
मध्य प्रदेश: खनियाधाना में कांग्रेस किसान कमेटी का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: खनियाधाना में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस किसान कमेटी ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन सैकड़ो की संख्या में किसान कार्यकर्ता रहे मौजूद,आपको बता दें कि उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है और उनको नष्ट करने का कार्य कर रही है उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं में किसान ऋण वसूली और पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की उन्होंने मौजूदा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हु
विस्तार
मध्य प्रदेश: खनियाधाना में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस किसान कमेटी ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन सैकड़ो की संख्या में किसान कार्यकर्ता रहे मौजूद,आपको बता दें कि उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है और उनको नष्ट करने का कार्य कर रही है उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं में किसान ऋण वसूली और पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की उन्होंने मौजूदा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं पंजीयन की तारीख 10 मार्च रखी गई थी लेकिन सर्वर की समस्या होने के कारण 35 से 40 किसान इस पंजीयन से वंचित रह गए उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों के साथ छलावा कर रही है. और ऐसा होने से किसानों को डिफॉल्टर करने का प्रयास कर रही है जिससे किसान डिफॉल्ट हो जाएगा और उसे इसके साथ ही खाद बीज देने से भी उसको वंचित कर दिया जाएगा अगर ऐसा ही होता रहा तो आखिरकार किसान जाए तो जाए कहां सरकार को किसान की एक प्रतिशत भी चिंता नहीं है वहीं दूसरी ओर अपनी मांगो में कृषि उपज मंडी खनियाधाना में डाक द्वारा मंडी की जाए जिससे किसानों को उनका उचित मूल्य मिल सके उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों में आगे कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो संपूर्ण मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।