Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Praveem Kumar Dubey , Date: 06/06/2026 03:55:12 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Praveem Kumar Dubey ,
  • Date:
  • 06/06/2026 03:55:12 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हो रहा है।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हो रहा है। कुछ देर पहले ही अभिजीत दीपके धरनास्थल पर पहुंचे। हालांकि एयरपोर्ट पहुंचने पर कुछ लोगों ने 'काला हिट' के नारे लगाकर उसका मज़ाक उड़ाया। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party - CJP) का प्रदर्शन जारी है। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी का फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा है। हालांकि लोगों ने दीपके को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दीपके जब बाहर निकला, तो कुछ लोगों ने उसके लिए 'काला हिट' के नारे लगाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉकरोच को मारने के लिए काला हिट स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है।


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। नीट पेपर लीक के मामले में प्रधान का विरोध किया जा रहा है। भीमराव अंबेडकर की किताब हाथ में लेकर निकला दीपके एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दीपके के हाथ में भीमराव अंबेडकर की किताब थी, जिसे उसने सभी लोगों को दिखाया। दीपके ने अपने समर्थकों से अपील की कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन (CJP Protest) में शामिल होते समय अपने साथ एक किताब और तिरंगा लेकर पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक भी है।

प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिसबल तैनात

जंतर-मंतर पर आज हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनी रहे और हालात पूरी तरह से काबू में रहे। हालांकि जंतर-मंतर पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोगों को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

योगेंद्र यादव ने दिया समर्थन

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने भी समर्थन दिया है। यादव ने अपना समर्थन जताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हुए युवाओं के नाम एक कविता सुनाई है।