-
☰
राजस्थान: सेवानिवृत्ति पर डॉ. शौकत अली का भव्य सम्मान, यूनानी चिकित्सा में योगदान को किया गया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर के सभागार में आज राजस्थान यूनानी चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासक डॉ. शौकत अली, पूर्व निदेशक, यूनानी चिकित्सा विभाग, राजस्थान तथा पूर्व ओएसडी, आयुष मंत्रालय, राजस्थान सरकार के 60 वर्ष पूर्ण होने एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर के सभागार में आज राजस्थान यूनानी चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासक डॉ. शौकत अली, पूर्व निदेशक, यूनानी चिकित्सा विभाग, राजस्थान तथा पूर्व ओएसडी, आयुष मंत्रालय, राजस्थान सरकार के 60 वर्ष पूर्ण होने एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. बत्ती लाल बैरवा, अतिरिक्त निदेशक एवं अध्यक्ष, नीट काउंसलिंग बोर्ड, राजस्थान ने की। मंच पर डॉ. धनश्याम शर्मा (उपनिदेशक, आयुर्वेद), डॉ. हनुमान प्रसाद (उपनिदेशक, यूनानी), डॉ. हरनाथ सिंह गोरा (सहायक निदेशक, यूनानी), डॉ. रामनिवास गोरा (विधि अधिकारी), डॉ. मोहम्मद असलम (पूर्व निदेशक, यूनानी), डॉ. फैय्याज अहमद (पूर्व निदेशक, यूनानी), डॉ. महमूदुल हसन (उपनिदेशक, यूनानी) तथा डॉ. मकबूल अहमद (उपाध्यक्ष, रोबा एवं आयोजन सचिव, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस, राजस्थान) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हरनाथ सिंह गोरा एवं डॉ. आदम सिसोदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग कर्मचारी, मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. हनुमान प्रसाद ने कहा कि डॉ. शौकत अली की यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में दी गई सेवाएं सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहेंगी। डॉ. बत्ती लाल बैरवा ने कहा कि यूनानी जगत में डॉ. शौकत अली की पहचान किसी परिचय की मोहताज नहीं है। डॉ. हरनाथ सिंह गोरा ने बताया कि भरतपुर में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डॉ. शौकत अली के अथक प्रयासों का परिणाम है। डॉ. ज़ीशान ने कहा कि 161 यूनानी चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप तक पहुंचाने में डॉ. शौकत अली ने ओएसडी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मकबूल अहमद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉ. शौकत अली स्वयं एक चलता-फिरता दवाखाना हैं।”डॉ. फैय्याज अहमद ने बताया कि डॉ. शौकत अली ने अपने ओएसडी कार्यकाल के दौरान दौसा यूनानी चिकित्सालय के लिए सरकार से 2 बीघा भूमि आवंटित करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं डॉ. मोहम्मद असलम ने कहा कि विभाग में लगभग 148 नर्स-कम्पाउंडरों की भर्ती का महत्वपूर्ण कार्य भी उनके कार्यकाल में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. शौकत अली एवं उनके परिवार का उपस्थित अधिकारियों, मंत्रालयिक कर्मचारियों तथा प्रदेशभर से आए चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता, कार्यनिष्ठा तथा यूनानी चिकित्सा के विकास में दिए गए योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मोहम्मद साबिर खान, डॉ. अंकित मीणा, डॉ. मोहम्मद फसीह, डॉ. मोहम्मद वसीम, डॉ. शोएब, डॉ. ज़ीशान तथा डॉ. आदम सिसोदिया का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. शौकत अली के स्वस्थ, सुखद एवं सफल आगामी जीवन की कामना की।
राजस्थान: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से लगी आग, केबिन व नकदी सहित सामान जलकर हुआ राख
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प
उत्तर प्रदेश: ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, कॉलोनीवासियों ने लिया हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प
दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज