-
☰
Delhi Suicide News: पत्नी पर शक के चलते पति ने पेड़ से लटक कर दी जान
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: शक अक्सर लोगों को बर्बाद कर देता है। रिश्ते के बीच अगर शक होने लगता है तो रिश्ता खराब होने लगता है।
विस्तार
दिल्ली: शक अक्सर लोगों को बर्बाद कर देता है। रिश्ते के बीच अगर शक होने लगता है तो रिश्ता खराब होने लगता है। ऐसी ही दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक खबर सामने आ रही है। आइये बताते है की पूरा मामला क्या है। मंगोलपुरी इलाके में रहने वाले करण चौहान, जिनकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। करण चौहान सफाई कर्मी के रूप में दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसके तीन बच्चे भी है। कुछ समय पहले उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके चलते उसकी पत्नी पर उसके बच्चे उसको छोड़कर मायके चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे करण ने नवारिया पार्क में खुद को फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद राज पार्क थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया की करण की जेब से दो सुसाइड नोट मिले है। इन नोट्स में उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ नाजायज रिश्ते की बात लिखी थी। उसने लिखा था- वह अब इस बदनामी और धोखे की जिंदगी नहीं जी सकता। पुलिस का कहना है की करण ने प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ की टहनी से लटककर खुदकुशी की है। उसके पास में दो ईंटें रखे थी। पुलिस ने करण के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा। फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले को लेकर जांच में लगी है। करण की पत्नी का अभी इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
मध्य प्रदेश: फेक आइडेंटिटी बनाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट से ब्लैकमेल का आरोप
उत्तर प्रदेश: केसर प्लांट की गतिविधियों से ग्रामीणों की जिंदगी हुई दूभर
उत्तर प्रदेश: माडा पुलिस ने जब्त किया 12 किलो का गांजा का हरा पेड़
गुजरात: बेंगलुरु जेल से नया वीडियो वायरल, कैदी नाचते-गाते और पार्टी करते दिखे
हरियाणा: महिला थाना ने स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया