Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 

- Photo by :

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/08/2026 12:37:01 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/08/2026 12:37:01 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आईटीआई हांसी एवं महिला आईटीआई हांसी में एंटी ड्रग अवेयरनेस एवं रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

गुजरात: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आईटीआई हांसी एवं महिला आईटीआई हांसी में एंटी ड्रग अवेयरनेस एवं रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहें, गलत संगत से बचें और अपने साथियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा नियमों की भी दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

हांसी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से बचाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।