-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गुरुवार दिनांक 27 अगस्त रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर के नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार पैदल गश्त एवं सतर्क निगरानी की जा रही है। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करते हुए कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गुरुवार दिनांक 27 अगस्त रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर के नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार पैदल गश्त एवं सतर्क निगरानी की जा रही है। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करते हुए कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आवागमन करती हैं, जिसके दृष्टिगत प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अराजकता, हुड़दंग, छेड़छाड़ अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी तहसील बेहट जनपद सहारनपुर, सुश्री प्रिया यादव ने पत्रकारों को जानकारी दी। सहारनपुर के द्वारा दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर पुलिस की आमजन से अपील है कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 को दें।
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ
हरियाणा:नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस
गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: बैरिया वार्ड-13 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई आयोजित