Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/08/2026 01:10:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/08/2026 01:10:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने जनता के आशीर्वाद से प्राप्त विधायक विकास निधि एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 01 की अर्पित विहार कॉलोनी, वार्ड संख्या 13 की वाल्मीकि बस्ती तथा वार्ड संख्या 55 की लक्ष्मण सिंह कॉलोनी में विभिन्न सड़कों के विकास एवं निर्माण कार्यों का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

विस्तार

इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने कहा कि जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और प्रत्येक वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि और मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण एवं सुधार होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव सहित अन्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हुई है। और सहारनपुर भी विकास की इस यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई जी व महापौर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। लगातार  क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे जनता को बेहतर सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। 

सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के समन्वय से सहारनपुर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित बनाने का कार्य निरंतर जारी है। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती नूतन तोमर जी, पार्षद श्री संजय गर्ग जी, पार्षद आरती दिवाकर जी, पार्षद श्री राजू जाटव जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री परविंदर तोमर जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री नीरज दिवाकर जी, श्री मांगेराम जी, श्री मुकुल वाल्मीकि  सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।