Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: सात गांवों के सहयोग से भव्य हिंदू सम्मेलन किया गया आयोजित

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai , Date: 30/03/2026 11:30:33 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:30:33 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: बेवटा गांव में सात गांवों के सहयोग से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: बेवटा गांव में सात गांवों के सहयोग से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महा सम्मेलन में धार्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों और महानुभावों ने हिंदू संस्कृति, संस्कार और एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और समाज में एकता बढ़ाने के संदेश दिए गए। कार्यक्रम में गांव के अग्रणी लोग और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया गया।