-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मोन्ट फोर्ट स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह, विद्यार्थियों को पुरस्कार व सम्मान से नवाजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गागलहेडी कस्बे के प्रतिष्ठित मोन्ट फोर्ट स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गागलहेडी कस्बे के प्रतिष्ठित मोन्ट फोर्ट स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम खेलकूद, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गागलहेडी महिला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मोनिका यादव व विद्यालय अभिभावक समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति एवं समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है, और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्री नर्सरी में ऐनी कौशिक जैश मलिक व आरव गौतम नर्सरी ए में अर्थव, अनन्या परमार,व कायरव नर्सरी बी में उदांत चिराग व मानक एल के जी में विराज यादव, विराट त्यागी, काव्यांश व मोनिश्का यूकेजी में विवान अर्णव नव्या कक्षा फर्स्ट ए में अर्किश आत्रेय , कियान राज,व वैदिक शर्मा कक्षा फर्स्ट बी में वृंदा यादव वार्तिक व विराट कक्षा सेकंड में अनाया यादव श्रेया शर्मा व रूही कक्षा थर्ड में नूजत अनन्या व मिष्टी कक्षा फोर्थ ए में आरोही अनिका त्यागी व मानसी यादव कक्षा फोर्थ बी में अवनी चौधरी अलिशबा अंशिका कक्षा 5 में पलक, आतिफा व अवंती कक्षा छ: में आरुषि पाटिल आन्वी पाटिल व अभिनव सैनी कक्षा 7 में असफ उमामा, वैभव कुमार व तपस्या कक्षा 8 में रिया,सावन व रिया देवी कक्षा 9 में आरव खटाना ,नव्या शर्मा व इशिका वर्मा ने अपनी अपनी कक्षाओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए, बेस्ट स्टूडेंट मेल के लिए कक्षा 8 के छात्र सावन को स्वर्गीय श्री लाल गुलशन लाल गर्ग अवार्ड से तथा बेस्ट स्टूडेंट फीमेल के लिए कक्षा 6 की छात्रा आरुषि पाटिल को स्वर्गीय श्री प्रेमवती गर्ग अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक पंकज गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन फरीन ने किया , इस अवसर पर समस्त स्टाफ अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़: पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से किसान को लाखों की आय, बना प्रेरणा मॉडल
हरियाणा: तिकोना पार्क से जींद चौक तक विशेष सफाई अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: न्यूरो भारत कॉन्क्लेव 2026 में योग और न्यूरोलॉजी को एकीकृत करने पर दिया जोर