Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेजा सनबीम किड्स स्कूल के अर्नव मिश्रा ने कक्षा एक में हासिल किया पहला स्थान, मिले 96.5% अंक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/03/2026 01:53:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/03/2026 01:53:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मेजा प्रयागराज सनबीम किड्स स्कूल नैनी के कक्षा एक के छात्र अर्नव मिश्रा उर्फ सत्या ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मेजा प्रयागराज सनबीम किड्स स्कूल नैनी के कक्षा एक के छात्र अर्नव मिश्रा उर्फ सत्या ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 96.5 प्रतिशत अंक के साथ अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी क्लास टीचर पूनम चौरसिया ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल विश्वास सिंह ने अर्नव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अर्नव शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं और गणित में उनका प्रदर्शन 100 प्रतिशत रहा है। प्रिंसिपल ने कहा कि यह अर्नव की शानदार शुरुआत है और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लास टीचर पूनम चौरसिया ने अर्नव की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और उत्सुकता का परिणाम बताया। उन्होंने अर्नव को आगे भी इसी तरह सीखते और मुस्कुराते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अर्नव के नाना हरिश्चंद्र त्रिपाठी और नानी मीरा तिवारी ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अर्नव की प्यारी मुस्कान और कड़ी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने अर्नव को साहसी, मजबूत और बुद्धिमान बताते हुए कहा कि वह हमेशा कुछ नया सीखते रहते हैं। अर्नव की माता पूनम मिश्रा और पिता राजीव मिश्रा को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी गई। प्रिंसिपल विश्वास सिंह ने कहा कि यदि अभिभावक बच्चों के प्रति संवेदनशील रहते हैं, तो बच्चे निश्चित रूप से उनका नाम रोशन करते हैं। परिवार और स्कूल ने अर्नव से भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।