-
☰
गुजरात: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोडेली में भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: बोडेली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोडेली में प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
गुजरात: बोडेली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोडेली में प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सफायर स्कूल से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बोडेली सेवासदन पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका पदाधिकारियों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एसडीएम भूमिका राओल, मामलतदार एच.ए. शेख, एएसपी हर्ष शर्मा, तालुका पंचायत अध्यक्ष हेमलताबेन कोली, नगरपालिका अध्यक्ष उमेशभाई राठवा सहित पार्षद एवं स्थानीय पदाधिकारी यात्रा में उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए विद्यार्थियों और नागरिकों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से बोडेली के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। तिरंगा यात्रा के चलते पूरा बोडेली शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना का उत्साह देखने को मिला। वहीं, नगरवासियों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।