Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, 21 पुलिस नाके और दिल्ली बॉर्डर पर विशेष निगरानी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/08/2026 01:09:00 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/08/2026 01:09:00 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: झज्जर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है।

विस्तार

हरियाणा: झज्जर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा हुआ जिला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के दौरान झज्जर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।डीसीपी मुख्यालय शुभम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिलेभर में करीब 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से भी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। 

नाकों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। होटल एवं धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ दिल्ली की ओर जाने वाली बसों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है।बहादुरगढ़ क्षेत्र में कानौंदा-कुलासी टी-पॉइंट, कानौंदा-जोंती रोड, जरगदपुर चौक-मुंडहेला, बादली-ढांसा बॉर्डर, गुभाना-बाकरगढ़, टिकरी बॉर्डर, यूईआर-2/द्वारका रोड, बामनौली-निजामपुर तथा परनाला-निजामपुर सहित दिल्ली सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं भारी वाहनों के लिए झरोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, आसौदा KMP स्टार्टिंग प्वाइंट तथा जाखौदा मोड़ पर डायवर्जन व्यवस्था की गई है।

शहर झज्जर में भी लॉरेंस स्कूल वाई-पॉइंट, नया बस स्टैंड वर्कशॉप, गुढ़ा बाईपास, सैनिक रेस्ट हाउस, शहीद भगत सिंह चौक तथा शिव चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर स्वयं जांच करने के बजाय तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।


Featured News