Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विंडो AC लगाने को लेकर विवाद, मारपीट और धारदार हथियार से हमले का आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 13/08/2026 02:56:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 13/08/2026 02:56:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सी स्काई फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर सच्चिदानंद मौर्य के भाई सत्यपाल मौर्य ने अपने पट्टीदार प्रेमचंद मौर्य, उनके पुत्र रामअवतार मौर्य और प्रेमचंद की पत्नी विजय लक्ष्मी पर मारपीट करने और तेज धारदार हथियार से सिर पर वार करने का आरोप लगाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सी स्काई फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर सच्चिदानंद मौर्य के भाई सत्यपाल मौर्य ने अपने पट्टीदार प्रेमचंद मौर्य, उनके पुत्र रामअवतार मौर्य और प्रेमचंद की पत्नी विजय लक्ष्मी पर मारपीट करने और तेज धारदार हथियार से सिर पर वार करने का आरोप लगाया है। सत्यपाल मौर्य के मुताबिक हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। बताया गया कि विवाद घर के पास करीब तीन फीट के रास्ते में विंडो एसी लगाने को लेकर शुरू हुआ। सत्यपाल मौर्य ने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद सत्यपाल मौर्य ने अपनी शिकायत लिखित रूप से थाने में दी।

सत्यपाल मौर्य का आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि परिवार के किसी भी सदस्य के साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए संबंधित परिवार जिम्मेदार होगा। सच्चिदानंद मौर्य ने भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन पर कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते वह वहां से हट गए और अपने भाई सत्यपाल मौर्य को हमलावरों से छुड़ाने में लग गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 20 वर्ष पहले भी विजय लक्ष्मी द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी, हालांकि उस समय गांव के लोगों के हस्तक्षेप के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा।

फिलहाल विवाद का मुख्य कारण विंडो एसी लगाने को लेकर रास्ते के इस्तेमाल को बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली गई है। सत्यपाल मौर्य की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।