-
☰
गुजरात: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी कार, डॉक्टर समेत चार की मौत, तीन लापता
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: देवप्रयाग जैसलमेर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया।
विस्तार
गुजरात: देवप्रयाग जैसलमेर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने और अलकनंदा नदी में समा जाने से एक डॉक्टर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के दरियानाथ बावड़ी निवासी डॉ. दिनेश कुमार माली अपने माता-पिता को चारधाम यात्रा कराने के उद्देश्य से परिवार के साथ नौ दिन पहले घर से रवाना हुए थे। परिवार धार्मिक यात्रा का आनंद लेते हुए उत्तराखंड पहुंचा था। परिवार के सदस्य लूनाराम खराब स्वास्थ्य के कारण हरिद्वार में ही रुक गए थे और बाकी सदस्यों के लौटने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे देवप्रयाग के सकनीधर क्षेत्र के पास परिवार की इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन सीधे अलकनंदा नदी के तेज बहाव वाले पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में डॉ. दिनेश कुमार माली, उनकी माता कमला देवी, भतीजी जानवी और वाहन चालक अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. दिनेश कुमार माली ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और हाल ही में एम्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं डॉ. दिनेश की बड़ी बहन गुड्डी देवी और उनकी दो बेटियां अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां अलकनंदा नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही लापता लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इस हृदयविदारक घटना ने चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़