-
☰
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल बरामद करने, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल बरामद करने, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मोबाइल आपके हाथ अभियान के तहत 101 मोबाइल लौटाए। टोंक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "आपका मोबाइल आपके हाथ" अभियान के तहत करीब 18.50 लाख रुपये कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर परिवादियों ने खुशी जताते हुए टोंक पुलिस का आभार व्यक्त किया। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरफोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि डलवाता था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। थाना टोडारायसिंह पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो टॉप-टेन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना दूनी पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मय अवैध बजरी जब्त की है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़