Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के आरोप, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 04/06/2026 12:41:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 04/06/2026 12:41:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज सीएचसी की बदहाली और आयुष्मान योजना के नाम पर बिना इलाज फर्जी कागज तैयार कर धनराशि हड़पने की शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मियाॅंगंज सीएचसी की बदहाली और आयुष्मान योजना के नाम पर बिना इलाज फर्जी कागज तैयार कर धनराशि हड़पने की शिकायत पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। महोलिया निवासी मनोज कुमार ने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है। आरोप है कि मियागंज सीएचसी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी मामले की शिकायत सीएमओ और अपर महानिदेशक लखनऊ से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनोज का आरोप है कि सीएचसी में आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार के साथ शासन से उपलब्ध कराई गई धनराशि में भी घोटाला किया जा रहा है। सीएचसी की व्यवस्थाओं के नाम पर शासन से आने वाली धनराशि का खर्च केवल कागजों पर दिखा दिया जाता है।

शिकायत में कहा गया है कि सीएचसी के वार्ड में न तो बेड पर चादर रहती हैं और न ही पंखे चलते हैं। साफ-सफाई के नाम पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। शिकायतकर्ता ने आयुष्मान योजना व शासन से उपलब्ध कराई धनराशि के व्यय संबंधी अभिलेखों की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. जेआर सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार और डीडीएम सुधांशु शेखर की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।


Featured News