-
☰
गुजरात: भारतीय जन सम्मान पार्टी में नए सदस्य का स्वागत
- Photo by : ncr samachar
संक्षेप
गुजरात: भारतीय जन सम्मान पार्टी में रविवार, 22 दिसंबर 2024 को दाहोद तहसील में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राज्य समिति के अध्यक्ष डामोर खातू भाई, दाहोद तहसील अध्यक्ष अखमभाई बी. रावल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सोमाभाई डामोर की उपस्थिति में जलोद तालुका के अध्यक्ष डामोर वालसिंहभाई वरसिंहभाई और जालोद तालुका की महिला अध्यक्ष परमार वेलाबेन कालियाभाई को पार्टी में शामिल किया गया। नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए
विस्तार
गुजरात: भारतीय जन सम्मान पार्टी में रविवार, 22 दिसंबर 2024 को दाहोद तहसील में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राज्य समिति के अध्यक्ष डामोर खातू भाई, दाहोद तहसील अध्यक्ष अखमभाई बी. रावल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सोमाभाई डामोर की उपस्थिति में जलोद तालुका के अध्यक्ष डामोर वालसिंहभाई वरसिंहभाई और जालोद तालुका की महिला अध्यक्ष परमार वेलाबेन कालियाभाई को पार्टी में शामिल किया गया। नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उनका शानदार अभिनंदन किया गया और सम्मानित किया गया। इस दौरान "जय संविधान, जय भीम" के नारे गूंजे। इस आयोजन में पार्टी के नेताओं ने भारतीय जन सम्मान पार्टी के उद्देश्यों और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए पार्टी की ताकत को और बढ़ाने का संकल्प लिया।