-
☰
Pavan Kheda and ICICI: पवन खेड़ा के निशाने पर माधबी पुरी बुच और ICICI
- Photo by : Social Media
संक्षेप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आज एक प्रेस वार्ता रखी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। सबसे ज्यादा जिस मुद्दे पर उन्होंने निशाना साधा वो था माधबी पुरी बुच और और ICICI बैंक का।
विस्तार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आज एक प्रेस वार्ता रखी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। सबसे ज्यादा जिस मुद्दे पर उन्होंने निशाना साधा वो था माधबी पुरी बुच और और ICICI बैंक का। उन्होंने कहा, "हमने कल के खुलासे में नरेंद्र मोदी, माधबी पुरी बुच और ICICI बैंक से सवाल पूछे थे। अब इस शतरंज के खेल के एक मोहरे यानी ICICI बैंक का खुलासे पर जवाब आया है। जब माधबी पुरी बुच ICICI से रिटायर हुईं तो.. • 2013-14 में उन्हें 71.90 लाख रुपए की ग्रेच्युटी मिली। लेकिन अगर 2014-15 में माधबी पुरी बुच और ICICI के बीच सेटलमेंट हो गया था और 2015-16 में उन्हें ICICI से कुछ नहीं मिला तो फिर 2016-17 में पेंशन फिर से क्यों शुरू हो गई? अब अगर साल 2007-2008 से 2013-14 तक की माधबी पुरी बुच की औसत सैलरी निकाली जाए, जब वो ICICI में थीं, तो वो करीब 1.30 करोड़ रुपए थी। लेकिन माधबी पुरी बुच की पेंशन का औसत 2.77 करोड़ रुपए है। ऐसी कौन सी नौकरी है, जिसमें पेंशन.. सैलरी से ज्यादा है। उम्मीद है कि माधबी पुरी बुच जवाब देंगी कि 2016-17 में तथाकथित पेंशन फिर से क्यों शुरू हो गई थी? ध्यान रहे कि 2016-17 में माधबी पुरी बुच की 2.77 करोड़ रुपए की पेंशन तब फिर से शुरू हुई, जब वो SEBI में Whole time member बन चुकी थीं।"
• 2014-15 में उन्हें 5.36 करोड़ रुपए रिटायरमेंट कम्यूटेड पेंशन मिली।