-
☰
हरियाणा: करनाल के मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान चांदी के मुकुट समेत सामान बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: करनाल बृहस्पतिवार दिनांक 20 अगस्त को जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: करनाल बृहस्पतिवार दिनांक 20 अगस्त को जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-3 प्रभारी अजेय सागवान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा की टीम ने श्री शिव सनातन मंदिर, सेक्टर-9 करनाल में हुई चोरी की वारदात के मामले में आरोपी वजीर चंद उर्फ वजीरा पुत्र लख्मी चंद, निवासी अशोक नगर, गली नंबर-1, थाना शहर करनाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा चांदी नुमा गहने एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता आनंद शर्मा, श्री शिव सनातन मंदिर, सेक्टर-9 करनाल की शिकायत पर मंदिर के कार्यालय एवं हाल के ताले तोड़कर भगवान जी के चांदी के मुकुट एवं अन्य सामान चोरी किए जाने के संबंध में थाना सेक्टर-32/33, जिला करनाल में मामला दर्ज किया गया था। दौराने तफ्तीश आरोपी वजीर चंद उर्फ वजीरा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरीशुदा चांदी नुमा मुकुट एवं अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा चोरीशुदा सामान के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।