Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सोहेला में बाबा रामदेव भंडारे का हुआ शुभारंभ, 151 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 21/08/2026 12:56:57 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:56:57 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पीपलू कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव भंडारे का शुभारंभ गुरुवार को धार्मिक उत्साह के साथ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: पीपलू कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव भंडारे का शुभारंभ गुरुवार को धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। सुबह बाबा रामदेव मंदिर से 151 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, बालाजी मंदिर, तेजाजी मंदिर, बस स्टैंड होते हुए डिग्गी रोड स्थित बाबा रामदेव भंडारा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान डीजे पर बाबा रामदेव के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। कच्ची घोड़ी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।


श्रद्धालु बाबा रामदेव के भजनों पर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान “बाबा रामदेव जी म्हाने पार लगाओ, म्हारी नैया भवसागर में डोल रही” और “ओ बाबा रामदेव, थारी महिमा न्यारी” जैसे भजनों की गूंज रही। भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते और प्रसादी की व्यवस्था की गई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में मणिन्द्र लोधी, रामवतार मीणा, देवलाल मीणा, बंसी बैरवा, लड्डू बैरवा, कजोड़, ओमप्रकाश, हंसराज गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News