Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अवैध पिस्टल और 6 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 08/07/2026 12:48:04 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 08/07/2026 12:48:04 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बगला मोड़ हिसार एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बगला मोड़ हिसार एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए बरवाला प्रभारी PSI प्रदीप ने बताया कि उनकी टीम के ASI राजकुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ एवं गश्त के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुंदर ज्याणी पुत्र राधेश्याम निवासी गांव शीशवाल, जिला हिसार अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बगला मोड हिसार से काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम पिस्टल तथा उसमें लोड 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज किया गया। 


गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि आरोपी ने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया तथा इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी किसी आपराधिक गिरोह अथवा अन्य वारदातों से तो जुड़ा नहीं है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध हथियार समाज में अपराध और भय का वातावरण पैदा करते हैं, इसलिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।