Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सक का सम्मान, महिलाओं को स्वास्थ्य व मासिक स्वच्छता का दिया गया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 08/07/2026 03:38:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 08/07/2026 03:38:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट सोनभद्र इनर व्हील क्लब रेणुकूट की ओर से डॉक्टर्सडे के अवसर पर स्थानीय मॉल स्थित एक होटल में सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट सोनभद्र इनर व्हील क्लब रेणुकूट की ओर से डॉक्टर्सडे के अवसर पर स्थानीय मॉल स्थित एक होटल में सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेमलता यादव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमलता यादव ने इनर व्हील क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब का सामाजिक योगदान अत्यंत सराहनीय है और इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव संध्या सिंह, उपाध्यक्ष ममता बंसल, उदिता बनर्जी, विनीता बंसल, अनीता साहनी, शीतल दहलान, सारिका मावंडिया, अंशु अग्रवाल, हनी सोमानी, अर्चना उपाध्याय, वैशाली डे, अंजली यादव, मीरा चौबे, मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।