Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 19/08/2026 10:23:59 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 19/08/2026 10:23:59 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी युवा पीढ़ी को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी युवा पीढ़ी को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की टीमों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणा कलां और रामपुरा में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI) दीपक कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

वहीं, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरोज ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड और OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी या किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित साइबर सहायता माध्यमों से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया गया। हांसी पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।


Featured News