-
☰
हरियाणा: स्कूल में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर, POCSO अधिनियम की दी जानकरी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भिवानी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) डॉ. गगनदीप कौर सिंह के मार्गदर्शन में गांव कुड़ल स्थित वीर शहीद बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: भिवानी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) डॉ. गगनदीप कौर सिंह के मार्गदर्शन में गांव कुड़ल स्थित वीर शहीद बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) पवन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। सीजेएम पवन कुमार ने विद्यार्थियों को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, शोषण या उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो वे चुप न रहें और इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वन विभाग के सहयोग से कार्यक्रम में 600 पौधों का वितरण किया गया। सीजेएम पवन कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सीजेएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुनीता देवी, विद्यालय के प्राचार्य जयवीर सिंह, शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से बच्चों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सामाजिक जागरूकता और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
गुजरात: 24 घंटे बंद रहेंगे सभी CNG पंप, डीलरों ने कमीशन बढ़ाने समेत मांगों को लेकर लिया फैसला
हरियाणा: भाजपा SC मोर्चा की बैठक, अजय खुंडिया ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: देर रात गोलीकांड से मचा हड़कंप, कंबल फैक्ट्री कर्मचारी के सीने में लगी गोली
मध्य प्रदेश: घोड़ाखेड़ा में जलभराव से स्कूल जाने का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार