-
☰
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन और आयुर्वेद विभाग हांसी के निरंतर प्रयासों से यूपीएचसी चार कुतुब गेट में आयुर्वेदिक ओपीडी में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन और आयुर्वेद विभाग हांसी के निरंतर प्रयासों से यूपीएचसी चार कुतुब गेट में आयुर्वेदिक ओपीडी में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते एक वर्ष में हजारों मरीजों ने यहां आयुर्वेदिक उपचार का लाभ उठाया, जिससे लोगों का पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ता विश्वास साफ दिखाई दे रहा है। आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित उपचार उपलब्ध करवाने की दिशा में यह उपलब्धि जिले के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल बुद्धि राजा ने बताया कि अप्रैल 2025 में जहां केवल 186 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे, वहीं मई 2025 में यह संख्या बढ़कर 386 हो गई। जून 2025 में 261 और जुलाई 2025 में 325 मरीजों ने आयुर्वेदिक सेवाओं का लाभ लिया। अगस्त 2025 में मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल आया और 482 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सितंबर 2025 में 360 तथा अक्टूबर 2025 में 307 मरीजों ने ओपीडी सेवाएं प्राप्त कीं। सर्दियों के मौसम में आयुर्वेदिक उपचार के प्रति लोगों का भरोसा और अधिक मजबूत होता दिखाई दिया। नवंबर 2025 में 242 मरीजों ने उपचार लिया, जबकि जनवरी 2026 में यह संख्या बढ़कर 665 तक पहुंच गई। फरवरी 2026 में ओपीडी ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 742 मरीजों का आंकड़ा छू लिया। इसके बाद मार्च 2026 में 508 और अप्रैल 2026 में 547 मरीजों ने उपचार प्राप्त किया। अप्रैल 2025 से अप्रैल 2026 तक कुल 5,475 मरीजों ने यूपीएचसी चार कुतुब गेट की आयुर्वेदिक सेवाओं का लाभ उठाया। केंद्र में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों डॉ. पूजा और डॉ. सुधा रानी ने एलर्जिक राइनाइटिस, पुरानी सर्दी-जुकाम, सांस संबंधी एलर्जी, महिलाओं में श्वेत प्रदर तथा मूत्र विकार जैसी समस्याओं के उपचार में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। मरीजों को दवाओं के साथ संतुलित खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे उन्हें दीर्घकालिक लाभ मिला। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार को सुरक्षित, प्रभावी और दुष्प्रभाव रहित बताते हुए संतोष व्यक्त किया। मार्च 2025 में नियुक्ति के बाद से डॉ. पूजा और डॉ. सुधा रानी लगातार सेवाएं दे रही हैं। चिकित्सा टीम ने इस सफलता का श्रेय उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयासों को दिया। आने वाले समय में आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव