Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कोटपूतली जनसुनवाई में 84 प्रकरणों पर सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/05/2026 11:17:08 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/05/2026 11:17:08 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जनसुनवाई में अतिक्रमण, मनरेगा, पत्थरगढ़ी, राजस्व, पेयजल, पुलिस, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 84 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा अपने क्षेत्र एवं विभाग की व्यवस्थाओं का सतत जायजा लेने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, सांसद और एमएलए से प्राप्त परिवाद सहित सीएमओ के प्रकरणों को गंभीरता से लेने को कहा, लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं फॉर्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पात्र कृषकों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

किसान ओमप्रकाश स्वामी की हाथों- हाथ हुई फॉर्मर रजिस्ट्री :- जनसुनवाई के दौरान ग्राम कांसली निवासी किसान ओमप्रकाश स्वामी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होने का प्रकरण लेकर कलक्टर के समक्ष पहुंचे। इस पर कलक्टर ने तत्परता दिखाते हुये तहसीलदार रामधन गुर्जर को मौके पर ही पात्रतानुसार फॉर्मर रजिस्ट्री जारी करने को कहा। निर्देश मिलने पर तहसीलदार ने मौके पर ही टीम लगाकर हाथों- हाथ फॉर्मर रजिस्ट्री जारी कर किसान को राहत पहुंचाई। इस दौरान जिला सतर्कता समिति के प्रकरणों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण गंभीरता एवं प्राथमिकता से किया जाए तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए परिवादी को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में आए परिवादियों के किए पेयजल, बैठक एवं छाया की उचित व्यवस्था भी की गई। इस दौरान एसडीएम योगेश देवल, एसीईओ जिला परिषद जगदीश प्रसाद, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।