-
☰
हरियाणा: ईद-उल-अज़हा को लेकर मुज़फ्फरनगर में शांति समिति बैठक, पुलिस ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: ईद उल-अज़हा के मद्देनज़र शहर कोतवाली परिसर में सी ओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने तीनो थानाप्रभारीयों, नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा,खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान व सामाजिक ओर जिम्मेदार लोगो के साथ शांति समिति की मीटिंग की।
विस्तार
हरियाणा: ईद उल-अज़हा के मद्देनज़र शहर कोतवाली परिसर में सी ओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने तीनो थानाप्रभारीयों, नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा,खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान व सामाजिक ओर जिम्मेदार लोगो के साथ शांति समिति की मीटिंग की। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने, दुष्प्रचार करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सी ओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय मिलकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे मुज़फ्फरनगर।आगामी त्योहार ईद उल-अज़हा के मद्देनज़र शहर कोतवाली परिसर में सीओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने तीनो थानाप्रभारी नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा,खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के साथ ईद कोई मद्देनजर रखते हुए शांति समिति के मीटिंग ली तथा वही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम मे थाना कोतवाली नगर परिसर में ईद उल अजहा के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।सी ओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और अफवाहपूर्ण खबरों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।वही सी ओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने अधीनस्थों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा सीओ सिटी ने धर्म गुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। वहीं समाजसेवी गौहर सिद्दीकी ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बातों को रखा और पूरा विश्वास दिलाया कि हम पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे तो वही सिद्धार्थ के मिश्रा ने भी आश्वासन दिया कि आपकी बताई हुई शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। वही दूसरी और बैठक में आगामी ईद उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया। सी ओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय मिलकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने, दुष्प्रचार करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।तीनो थानाप्रभारीयों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।और आप लोगो से भी अपील हैं कि आप भी पुलिस का पूरा पूरा सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा