Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 26/05/2026 02:10:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 26/05/2026 02:10:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार एवं ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार एवं ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करने तथा आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।