-
☰
हरियाणा: हांसी के प्राचीन श्री विष्णु मंदिर में 95 वर्षों बाद प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हांसी शहर स्थित प्राचीन श्री विष्णु भगवान मंदिर मैं आज भगवान विष्णु जी की प्रतिमा व अन्य देवी देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा हुई इस उपलक्ष में हवन व विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथि भी शामिल हुए जिसमें, पंडित रतनलाल शर्मा जी, कलकतता हाई कोर्ट जज श्री दिनेश कुमार शर्मा जी, विधायक श्री विनोद भ्याना जी, श्री अशोक सैनी जी सुमन शर्मा जी, धर्मवीर रतियाजी, अगरोहा विकास ट्रस्ट के प्रधान विनय जैन जी एवं गौरव जैन जी, वह अन्य लोग शामिल हुए। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल जी ने बताया कि लगभग 95 वर्षों के पश्चात मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य सम्पन्न हुआ है। इसके पुनर्निर्माण पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आई है। मंदिर के निर्माण में मकराना सुपर व्हाइट मार्बल और बंशी पहाड़पुर के विशेष पत्थरों का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी वास्तुकला अत्यंत भव्य और आकर्षक बन गई है।
मध्य प्रदेश: फेक आइडेंटिटी बनाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट से ब्लैकमेल का आरोप
उत्तर प्रदेश: केसर प्लांट की गतिविधियों से ग्रामीणों की जिंदगी हुई दूभर
उत्तर प्रदेश: माडा पुलिस ने जब्त किया 12 किलो का गांजा का हरा पेड़
गुजरात: बेंगलुरु जेल से नया वीडियो वायरल, कैदी नाचते-गाते और पार्टी करते दिखे
हरियाणा: महिला थाना ने स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया