-
☰
हरियाणा: हरियाणा और महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों ने बनास डेयरी के सहकारी मॉडल को सराहा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के माननीय सभापति श्री राम शिंदे जी ने आज बनासकांठा में सहकारी विकास का व्यापक अवलोकन किया।
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के माननीय सभापति श्री राम शिंदे जी ने आज बनासकांठा में सहकारी विकास का व्यापक अवलोकन किया। इस अवसर पर वे बनास डेयरी के सहकारी मॉडल, आधुनिक प्रकल्पों एवं पशुपालक समृद्धि की यात्रा के प्रत्यक्ष साक्षी बने। माननीय अतिथियों ने अपने दौरे की शुरुआत पावन शक्तिपीठ अंबाजी में आद्यशक्ति माँ अंबा के दर्शन से की। इसके उपरांत गुजरात विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं बनास डेयरी के चेयरमैन श्री शंकरभाई चौधरी के साथ उन्होंने बनासकांठा के सहकारी ढांचे को नज़दीक से समझा। वडगाम तालुका के मुमनवास गांव स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में पशुपालकों से प्रत्यक्ष संवाद कर दूध संग्रहण से लेकर पशुपालकों के बैंक खातों में सीधे भुगतान तक की पारदर्शी प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही जालोतरा स्थित बनास डेयरी के उमंग मॉल की व्यवस्थाओं को भी नज़दीक से जाना। इसके पश्चात पालनपुर स्थित मुख्य डेयरी परिसर में दुधेश्वर महादेव के दर्शन कर अत्याधुनिक चीज़ प्लांट, UHT एवं व्हे प्लांट की कार्यप्रणाली को देखा। साथ ही बादरपुरा के ऑयल मिल, THR, आटा एवं हनी प्लांट, पोटैटो टिश्यू कल्चर एवं बनास फुडलैंड मॉडल का अवलोकन किया। इसके बाद दामा स्थित सीमेन स्टेशन, बायो-सीएनजी एवं बायो-फर्टिलाइज़र प्लांट आगथाला का निरीक्षण किया। इस पूरे दौरे के दौरान माननीय अतिथियों ने पशुपालकों की आय बढ़ाने, तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था तथा ‘सहकार से समृद्धि’ के बनास मॉडल की मुक्त कंठ से सराहना की।
असम: दो दिवसीय किसान मेला संपन्न, आधुनिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का किया गया आयोजन
गुजरात: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना-रैली निकाली गई, कलेक्टर को सौंपी गई याचिका
गुजरात: मोबाइल पशु चिकित्सालय ने एक दिन में तीन गायों की करी सफल सर्जरी
राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया
गुजरात: पुलिस ने 74.46 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब करी जब्त