Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: अवैध महुआ शराब भट्टी पर मारा गया छापा, 30 लीटर शराब जब्त

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 13/02/2026 10:43:19 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 13/02/2026 10:43:19 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में थाना बलकवाड़ा अंतर्गत खलटाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पानवा स्थित साटक नदी किनारे संचालित अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टी पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सागर चौहान एवं चौकी प्रभारी मिथुन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। दबिश के दौरान आरोपी संजय पिता धनसिंह अनारे (32 वर्ष), निवासी देवला, हाल मुकाम पानवा को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए पाया गया।

पुलिस ने मौके से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 हजार रुपये है, जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जप्त किए गए। वहीं लगभग 250 लीटर महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर अवैध भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सोमवंशी, प्रधान आरक्षक अखिलेश भूरिया एवं आरक्षक सुमित भदौरिया का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।