Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विंध्याचल की वन किंग 11 ने प्रयागराज को हराकर जीता खिताब

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/02/2026 10:47:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/02/2026 10:47:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया, जब वन किंग 11 विंध्याचल ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज टीम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया, जब वन किंग 11 विंध्याचल ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज टीम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह मैच प्रयागराज के मेजा स्थित ऊरूआ के दुर्गावती पीजी कॉलेज मैदान में खेला गया। वन किंग 11 विंध्याचल के कप्तान उत्कर्ष झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को निर्धारित 8 ओवर में 126 रन पर समेट दिया।
127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंध्याचल टीम ने आक्रामक शुरुआत की और शानदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य को 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।


मैच में सोनू सिंह के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकाश त्रिपाठी, आकाश वर्मा, शिवांग मिश्रा और रितिक उपाध्याय ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोगों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों का विंध्याचल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और ताशों के बीच मिठाइयाँ बांटी गईं तथा लोगों ने रंग-अबीर लगाकर खुशी जाहिर की। यह जीत न केवल टीम के लिए गर्व का क्षण रही, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी।