Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर शामली पुलिस हुई अलर्ट, बाजारों में हुई पैदल गश्त और सघन चेकिंग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 20/08/2026 10:41:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:41:34 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शामली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस की पैदल गश्त और चेकिंग से बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। शामली पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सभी त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
 


Featured News