Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: SP सिद्धान्त जैन ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, जवानों की मुस्तैदी परखी और सुनी समस्याएं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 06/10/2026 10:26:57 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 06/10/2026 10:26:57 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धान्त जैन (IPS) ने सोमवार, 5 अक्टूबर को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, अनुशासन एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धान्त जैन (IPS) ने सोमवार, 5 अक्टूबर को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, अनुशासन एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए। परेड के बाद उन्होंने अर्दली रूम लगाकर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन और तत्परता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

एसपी सिद्धान्त जैन ने ईआरवी (ERV), मोटरसाइकिल राइडर्स और पीसीआर (PCR) स्टाफ को क्षेत्र में लगातार और प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर रखने पर भी जोर दिया गया।

परेड के बाद आयोजित अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों ने एसपी के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं। एसपी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मचारियों की जायज समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) मुख्यालय कंवलजीत सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News