-
☰
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित समाधान और स्व-गणना के लिए अधिकारियों को दी गई कड़ी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।
विस्तार
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण में बेवजह देरी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर में समाधान शिविर प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लंबित हैं, वे सभी मामलों का निपटान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वीरवार को सायं 3 से 5 बजे तक समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के उपरांत डीसी राहुल नरवाल ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर उनका समाधान करें, यही कार्यशैली उनकी कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है। इस अवसर पर उन्होंने आगामी जनगणना कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य किया जाएगा, जिसमें नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया जा रहा है, इसलिए सभी नागरिक इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में 969 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। बैठक में एसडीएम राजेश खोथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गुजरात: परसोतमभाई एन. मुंगरा ने राजकोट वार्ड-12 से महानगरपालिका चुनाव के लिए दावेदारी की गई पेश
गुजरात: बलात्कार पर सख्त कानून के बावजूद समस्या बरकरार, सामाजिक बदलाव हुए जरूरी
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुजरात: 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भाजपा सीनेट प्रक्रिया शुरू
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश दिए, स्व-गणना 16 अप्रैल से होगी