Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 250 क्षमता वाली नंदीशाला तैयार, 7 अप्रैल से संचालन शुरू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 03/04/2026 03:09:07 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 03/04/2026 03:09:07 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी श्री फलोदी धर्मार्थ गोशाला सेवा समिति द्वारा राजस्थान सरकार से स्वीकृत नंदीशाला का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी श्री फलोदी धर्मार्थ गोशाला सेवा समिति द्वारा राजस्थान सरकार से स्वीकृत नंदीशाला का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह नंदीशाला ग्राम गोदरली स्थित फार्म हाउस भूमि पर तैयार की गई है। निर्माण के साथ ही यहां नंदियों के लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। समिति पदाधिकारियों के अनुसार नंदीशाला का विधिवत संचालन 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस केंद्र में तीन वर्ष से अधिक आयु के नंदियों को रखा जाएगा। आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग अपने नंदियों को यहां ला सकेंगे, जिससे आवारा पशुओं की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। पशुपालन विभाग द्वारा इस नंदीशाला के लिए लगभग 250 नंदियों की क्षमता निर्धारित की गई है। तय संख्या पूरी होने के बाद अतिरिक्त पशुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समिति का यह प्रयास क्षेत्र में पशु संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे नंदियों की देखभाल और सुरक्षा बेहतर तरीके से हो।