Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 03/04/2026 04:36:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 03/04/2026 04:36:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा  थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्तगण मय चोरी गयी 06  मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा  थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्तगण मय चोरी गयी 06  मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम ,अवैध शराब, चोरी , लूट , डकैती, गौ तस्कर व तलाश वांछित अपराधी व वारन्टी तथा बरामदगी अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ के क्रम मे थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बी.एन.एस.  से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्तगण  रामलखन उर्फ नन्हे पुत्र हेतराम निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर , अवनीश पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर  इमरान खां पुत्र वहीद खां निवासी ग्राम फीलनगर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर को मुखविर खास की सूचना पर  चोरी गयी 06  मोटरसाईकिल के साथ जैतीपुर तिराहे से नहर वाले रास्ते थाना तिलहर क्षेत्र के पास से आवश्यक बल प्रयोग करते हुये गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।