Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति केंद्र ने बिखरते परिवार को पुनः किया गया एकजुट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Sharma , Date: 03/04/2026 11:29:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Sharma ,
  • Date:
  • 03/04/2026 11:29:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी थाना बेवर स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बार फिर एक बिखरते परिवार को एकजुट करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी थाना बेवर स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बार फिर एक बिखरते परिवार को एकजुट करने में सफलता हासिल की है। गुरुवार (2 अप्रैल) को ग्राम निवासी अंजू देवी ने अपने पति धर्मेंद्र के साथ चल रही छोटी-मोटी कहासुनी और आपसी अनबन से परेशान होकर एक शिकायती पत्र मिशन शक्ति केंद्र पर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने सूझबूझ का परिचय दिया। टीम द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर गहन काउंसलिंग की गई और उन्हें साथ रहने के महत्व को समझाया गया। मिशन शक्ति केंद्र के प्रयासों का सकारात्मक असर हुआ और दोनों पति-पत्नी अपनी पुरानी गलतफहमियों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। परिजनों की मौजूदगी में दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ। इस सुखद समाधान पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रभारी निरीक्षक व मिशन शक्ति टीम का आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा पुलिस की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।