Contact for Advertisement 9919916171


हिमाचल प्रदेश :सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, 24 नवंबर 2025 को ली शपथ 

- Photo by :

 हिमाचल प्रदेश  Published by: Anil , Date: 25/11/2025 04:55:11 pm Share:
  •  हिमाचल प्रदेश
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 25/11/2025 04:55:11 pm
Share:

संक्षेप

 हिमाचल प्रदेश : भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के अनुच्छेद 124(3) और अनुच्छेद 124(6) के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य  न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ग्रहण की है। 

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश: भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के अनुच्छेद 124(3) और अनुच्छेद 124(6) के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य  न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ग्रहण की है। उनकी न्यायिक विद्वत्ता, संतुलित दृष्टिकोण और दीर्घ अनुभव के कारण पूरे देश से शुभकामनाएँ l

न्यायमूर्ति सूर्यकांत का  जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ और वे इस पद पर पहुंचने वाले राज्य के पहले व्यक्ति हैंउन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर किया है। सुप्रीम कोर्ट के सर्वोच्च न्यायाधीश बनने से पहले वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं। 

न्यायिक दृष्टिकोण और संविधान संबंधी योगदान न्यायमूर्ति सूर्यकांत को उनके संवैधानिक मामलों और नागरिक अधिकारों पर विशेष संवेदनशीलता तथा संतुलित दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। वे भारतीय संविधान के मूल्यों और न्यायपालिका की श्रेष्ठता को मजबूती देने वाले जज माने जाते हैं।अपने फैसलों में उन्होंने सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा, पीड़ितों के अधिकार, आरक्षण और न्यायपालिका की गरिमा को महत्व दिया भारतीय न्यायपालिका को नई दिशा न्यायमूर्ति सूर्यकांत का कार्यकाल 14 महीने का है। 

 वे CJI भूषण आर गवई साहब की जगह आए हैंlआपके नेतृत्व में भारतीय सुप्रीम कोर्ट में न्याय के उच्चतम मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा को नई मजबूती मिलेगी, जैसा डॉ. अम्बेडकर के सपनों में थाl न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उम्मीद है कि उनका कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा l

25/03/2026
09/02/2026
28/01/2026
28/01/2026
23/01/2026
13/01/2026
09/01/2026
09/01/2026
08/01/2026
08/01/2026
29/12/2025
17/12/2025
06/11/2025
17/10/2025