-
☰
झारखण्ड: कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: पलामू कारगिल युद्ध के अमर शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को पोल-पोल स्थित कारगिल शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
झारखण्ड: पलामू कारगिल युद्ध के अमर शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को पोल-पोल स्थित कारगिल शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने "भारत माता की जय" एवं "कारगिल शहीद अमर रहें" के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मौके पर संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसमें देश के वीर जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हीं वीर सपूतों में पलामू के लाल शहीद युगम्बर दीक्षित का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जून 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल क्षेत्र में दुश्मनों से मुकाबला करते हुए युगम्बर दीक्षित वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनका बलिदान केवल पलामू ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी शहादत युवाओं को देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। श्री तिवारी ने कहा कि जब शहीद युगम्बर दीक्षित का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके गांव पहुंचा था, तब पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी थी। उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है और आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, संजू शुक्ला, राकेश शर्मा, ओम श्रीवास्तव, निरंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सर्वेश्वरी मंगलम विद्या मंदिर के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वंदना कुमारी, दिव्या कुमारी, अंकित कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रभा कुमारी, राम कुमार, श्रवण कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, पिंकी कुमारी, काजू कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर
हरियाणा: अब रजिस्ट्री के साथ तुरंत होगा इंतकाल, नई व्यवस्था से लोगों को मिली बड़ी राहत
हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित
राजस्थान: महेश नवमी पर मारवाड़ी महिला समिति का सेवा कार्य, 1100 ग्लास मिल्क रोज वितरित
राजस्थान: अरनियामाल ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं